Asthakind Tablet के बारे में जानकारी
Asthakind Tablet को MANKIND PHARMA PVT LTD द्वारा निर्मित किया गया है। आस्थाकाइंड टैबलेट का इस्तेमाल बलगम वाली खांसी के इलाज में किया जाता है। यह नाक, श्वासनली और फेफड़ों में बलगम को पतला करके खांसी के साथ बाहर निकालता है। यह बहती नाक, छींकने, खुजली और आंखों में पानी आने से भी राहत देता है।
यह दवा सुरक्षित और प्रभावी है। यह आमतौर पर कुछ ही मिनटों में काम करना शुरू कर देता है और इसका इफ़ेक्ट कई घंटों तक रहता है।
आस्थाकाइंड टैबलेट की सामग्री | Asthakind Tablet Composition in Hindi
Guaifenesin 100mg
Terbutaline 2.5mg
Bromhexine 4mg
Guaifenesin एक एक्सपेक्टोरेंट है जो बलगम (कफ) की चिपचिपाहट को कम करता है और वायुमार्ग से इसे हटाने में मदद करता है।
Terbutaline ब्रोन्कोडायलेटर है। यह वायुमार्ग की मांसपेशियों को आराम देकर वायुमार्ग को चौड़ा करता है।
Bromhexine एक म्यूकोलिटिक है जो बलगम (कफ) को पतला और ढीला करता है, जिससे बलगम खांसी के साथ बाहर आसानी से निकाल जाता है। जिस कारण रोगी को सांस लेना आसानी होती हैं।
आस्थाकाइंड टैबलेट के फायदे और उपयोग | Asthakind Tablet benefits and uses in Hindi
इन बीमारियों की रोकथाम और इलाज में Asthakind Tablet का इस्तेमाल किया जाता है –
बलगम वाली खांसी
सीओपीडी
ब्रोंकाइटिस
खांसी
आस्थाकाइंड टैबलेट की खुराक | Asthakind Tablet dosage in Hindi
खुराक आपकी उम्र, चिकित्सा इतिहास और वर्तमान स्थिति के आधार पर डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है।
सामान्य खुराक- 1 tablet दिन में 2 से 3 बार या अपने डॉक्टर की सलाह के आधार पर इसका सेवन करें। Asthakind Tablet को भोजन के बाद या पहले लिया जा सकता है।
आस्थाकाइंड टैबलेट के साइड इफेक्ट्स | Asthakind Tablet side effects in Hindi
इसके सेवन के बाद यदि आपके लक्षण में सुधार नहीं होता है। या आपकी स्थिति बिगड़ती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
सामान्य दुष्प्रभाव निम्न हैं-
जी मिचलाना
दस्त
सूजन
खट्टी डकार
उल्टी
पेट दर्द
पसीना आना
चक्कर आना
सरदर्द
त्वचा के लाल चकत्ते
बढ़ी हृदय की दर
उपर्युक्त साइड इफेक्ट्स के अलावा, कुछ और भी दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यदि आप दवा के उपयोग के दौरान कोई असामान्य लक्षण देखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सावधानियां-
डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ही इसकी खुराक का उपयोग करें।
सलाह डी गयी खुराक से अधिक न करें।
उपयोग करने से पहले लेबल को ध्यान से पढ़ें
धूप से दूर, ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
Disclaimer: 9Desigyan.xyz साइट पर उपलब्ध सभी जानकारी और लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहां दी गई जानकारी हमारे ज्ञान और अनुभव में सबसे अच्छी है .यहां दी गई जानकारी का उपयोग बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के ना करें । डॉक्टर परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।