});

Flokind D Tablet: फायदे और उपयोग, साइड इफेक्ट्स

Flokind D Tablet के बारे में जानकारी

Flokind D Tablet को Mankind Pharma Ltd द्वारा निर्मित किया गया है। फ्लोकाइंड डी टैबलेट दो दवाओं (Tamsulosin + Dutasteride) का कॉम्बिनेशन है। इसका इस्तेमाल पुरुषों में बढ़े हुए प्रोस्टेट ग्लैंड (बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया) के इलाज के लिए किया जाता हैं। यह पेशाब करने में कठिनाई या पेशाब करने की इच्छा में वृद्धि जैसे लक्षणों को दूर करने में मदद करता है।

फ्लोकाइंड डी टैबलेट की सामग्री | Flokind D Tablet composition in Hindi

Tamsulosin 0.4mg

Dutasteride 0.5mg

Tamsulosin एक अल्फा-ब्लॉकर है। यह प्रोस्टेट ग्रंथि के आसपास की मांसपेशियों को आराम देता है ताकि मूत्र आसानी बाहर निकल सके।

Dutasteride एक 5-अल्फा-रिडक्टेस अवरोधक है जो प्रोस्टेट ग्रंथि को बढ़ाने वाले हार्मोन के स्तर को कम करके प्रोस्टेट ग्रंथि को सिकोड़ने में मदद करता है।

फ्लोकाइंड डी टैबलेट के फायदे और उपयोग | Flokind D Tablet benefits and uses in Hindi

इन बीमारियों की रोकथाम और इलाज में Flokind D Tablet का इस्तेमाल किया जाता है –

पुरुषों में बढ़े हुए प्रोस्टेट ग्लैंड (बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया)

फ्लोकाइंड डी टैबलेट की खुराक | Flokind D Tablet dosage in Hindi

खुराक आपकी उम्र, चिकित्सा इतिहास और वर्तमान स्थिति के आधार पर डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है।

सामान्य खुराक- 1 टैबलेट दिन में एक बार या डॉक्टर की सलाह के आधार पर इसका सेवन करें। इसे पूरी तरह से निगल लें। इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। Flokind D Tablet को भोजन के बाद या पहले लिया जा सकता है।

फ्लोकाइंड डी टैबलेट के साइड इफेक्ट्स | Flokind D Tablet side effects in Hindi

इसके सेवन के बाद यदि आपके लक्षण में सुधार नहीं होता है। या आपकी स्थिति बिगड़ती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

सामान्य दुष्प्रभाव निम्न हैं-

कामेच्छा में कमी

वीर्य की मात्रा में कमी

चक्कर आना

बुखार के साथ ठंड लगना

बदन दर्द

नपुंसकता

स्खलन विकार /ejaculation disorder

उपर्युक्त साइड इफेक्ट्स के अलावा, कुछ और भी दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यदि आप दवा के उपयोग के दौरान कोई असामान्य लक्षण देखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Note- फ्लोकाइंड डी टैबलेट का सेवन महिलाओं और बच्चों के लिए नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर को बताएं अगर आपको निम्न रक्तचाप या लीवर या किडनी की बीमारी है।

सावधानियां-

डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ही इसकी खुराक का उपयोग करें।

सलाह डी गयी खुराक से अधिक न करें।

उपयोग करने से पहले लेबल को ध्यान से पढ़ें

धूप से दूर, ठंडी और सूखी जगह पर रखें।

दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।

Disclaimer: 9Desigyan.xyz साइट पर उपलब्ध सभी जानकारी और लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहां दी गई जानकारी हमारे ज्ञान और अनुभव में सबसे अच्छी है .यहां दी गई जानकारी का उपयोग बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के ना करें । डॉक्टर परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *