Fenofibrate के बारे में जानकारी
फेनोफिब्रेट यह फाइब्रेट ग्रुप की दवा है। Fenofibrate का इस्तेमाल हाई कोलेस्ट्रॉल के इलाज के लिए किया जाता है। यह दवा ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है। और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बढ़ाता है। कोलेस्ट्रॉल के संतुलित स्तर से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।
यह शरीर में एंजाइमों की संख्या बढ़ाता है जो अत्यधिक वसा को तोड़ने में मदद करता है।
फेनोफिब्रेट के फायदे और उपयोग | Fenofibrate benefits and uses in Hindi
इन बीमारियों की रोकथाम और इलाज में Fenofibrate का इस्तेमाल किया जाता है –
हाई कोलेस्ट्रॉल
हाई ट्राइग्लिसराइड्स
फेनोफिब्रेट की खुराक | Fenofibrate dosage in Hindi
खुराक आपकी उम्र, चिकित्सा इतिहास और वर्तमान स्थिति के आधार पर डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है।
हाइपरट्रिग्लिसराइडिमिया: 50-160 mg मौखिक रूप से एक बार / दिन में शुरू की जाती है।
डॉक्टर की सलाह के आधार पर इसका सेवन करें। इसे पूरी तरह से निगल लें। इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं। Fenofibrate को भोजन के बाद या पहले लिया जा सकता है।
फेनोफिब्रेट के साइड इफेक्ट्स | Fenofibrate side effects in Hindi
इसके सेवन के बाद यदि आपके लक्षण में सुधार नहीं होता है। या आपकी स्थिति बिगड़ती है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
सामान्य दुष्प्रभाव निम्न हैं-
मतली
उल्टी करना
पेट फूलना
पेट में दर्द
दस्त
लीवर एंजाइम का बढ़ना
हाथ या पैर में सूजन
मांसपेशियों या जोड़ों का दर्द
उपर्युक्त साइड इफेक्ट्स के अलावा, कुछ और भी दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यदि आप दवा के उपयोग के दौरान कोई असामान्य लक्षण देखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
नोट- अगर आप लीवर, गॉल ब्लैडर या किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको फेनोफिब्रेट नहीं लेना चाहिए। यदि आपको इससे एलर्जी है या स्तनपान करा रही हैं तो इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए। यदि आपको मधुमेह या थायरॉयड है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
सावधानियां-
डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ही इसकी खुराक का उपयोग करें।
सलाह डी गयी खुराक से अधिक न करें।
उपयोग करने से पहले लेबल को ध्यान से पढ़ें
धूप से दूर, ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
दवा को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
Disclaimer: 9Desigyan.xyz साइट पर उपलब्ध सभी जानकारी और लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहां दी गई जानकारी हमारे ज्ञान और अनुभव में सबसे अच्छी है .यहां दी गई जानकारी का उपयोग बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के ना करें । डॉक्टर परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
[…] Fenofibrate 160mg […]