Sleep well 10 MG Tablet के बारे में जानकारी
Sleep well 10 MG Tablet को Marc Laboratories Pvt Ltd द्वारा निर्मित किया गया है। स्लीप वेल एक प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है, जो टैबलेट के रूप में उपलब्ध है। स्लीप वेल 10 एमजी टैबलेट विशेष रूप से अनिद्रा के इलाज के लिए उपयोग की जाती है। इस दवा से नींद अच्छी आती है।
स्लीप वेल टैबलेट को खाली पेट लेना चाहिए। इसे सोने से तुरंत पहले लिया जाए। इसे हर दिन एक निश्चित समय पर लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह शरीर में दवा के समान स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इस दवा को केवल डॉक्टर की सलाह पर खुराक और अवधि में लें क्योंकि इसके लम्बे समय तक सेवन करने से इसकी लत /आदत पड़ जाती है। अपने चिकित्सक से बात किए बिना इसे अचानक लेना बंद न करें क्योंकि यह आपके लक्षणों को खराब कर सकता है।
स्लीप वेल 10 एमजी टैबलेट की सामग्री | Sleep well 10 MG Tablet Ingredients
Zolpidem 10mg
स्लीप वेल 10 MG टैबलेट के फायदे | Sleep well 10 MG tablet benefits in Hindi
इस दवा का उपयोग अनिद्रा के उपचार के लिए किया जाता है, नींद ना आने की समस्या है।
स्लीप वेल 10 MG टैबलेट की खुराक | Sleep well 10 MG tablet dosage in Hindi
अनिद्रा के उपचार में, निर्धारित खुराक पुरुषों के लिए 10 मिलीग्राम और महिलाओं के लिए 5 मिलीग्राम हो सकती है। दवा शरीर की प्रतिक्रिया के अनुसार खुराक बढ़ाया घटाया जा सकता है। इसका आमतौर पर लंबे समय तक सेवन नहीं किया जाना चाहिए।
स्लीप वेल 10 MG टैबलेट साइड इफेक्ट्स | Sleep well 10 MG tablet Side Effects in Hindi
Sleep well 10 MG Tablet सेवन के बाद मामूली साइड इफेक्ट्स हो सकते है।
- बेहोशी
- भ्रम की स्थिति
- सिर चकराना
- तेजी से दिल धड़कना
- थकान
- ऊर्जा की कमी
- धुंधली दृष्टि
- मुंह सूखना
- सरदर्द
- भूख में कमी
- उलटी अथवा मितली
- याददाश्त की समस्या (Memory problem)
- हल्के चिंता (Mild anxiety)
यदि आप किसी भी साइड इफेक्ट्स का अनुभव करते हैं। और आपके लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं तो अपने डॉक्टर से संपर्क करना सबसे अच्छा होगा।
- Insomnia in hindi | नींद न आना
- डिप्रेशन के लिए हिमालया आयुर्वेदिक दवा | himalaya ayurvedic medicine for depression