Aristozyme Liquid के बारे में जानकारी
Aristozyme Liquid को Aristo Pharmaceutical Company द्वारा निर्मित किया गया है। यह एक कृत्रिम पाचन एंजाइम है। जो दो एंजाइम डायस्टेस और पेप्सिन से मिलकर बना है। ये एंजाइम शरीर में जटिल पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा को सरल रूपों में तोड़ने में मदद करते हैं। Aristozyme गैस, सीने में जलन और अपच से राहत प्रदान करता है। क्रोनिक बीमारी, अपच के कारण भूख की हानि, पाचन सहायता के रूप में उपयोग किया जाता है।
Aristozyme Liquid की सामग्री | Ingredients of Aristozyme Liquid in Hindi
इस सिरप में दो सक्रिय सामग्रियों का उपयोग किया गया है, जो आपकी पाचन प्रक्रिया में समस्याओं को समाप्त करता है।
डायस्टेस (Diastase)
पेप्सिन (Pepsin)
डायस्टेस एक पाचन एंजाइम है जो कार्बोहाइड्रेट को पचाने में मदद करता है। यह स्टार्च, कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन के पाचन में मदद करता है। क्रोनिक बीमारी, पेट का फूलना और अपच के कारण भूख की कमी में डायस्टेस बहुत लाभकारी है।
पेप्सिन एक एंजाइम है। जो प्रोटीन को छोटे पेप्टाइड्स (यानी एक प्रोटीज़) में तोड़ता है। यह मनुष्यों और कई अन्य जानवरों के पाचन तंत्र में मुख्य पाचन एंजाइमों में से एक है, यह भोजन में प्रोटीन को पचाने में मदद करता है।
Aristozyme Liquid के फायदे | Health benefits of aristozyme
Aristozyme का प्रयोग निम्नलिखित स्थितियों के उपचार के लिए किया जाता है:-
- खट्टी डकार
- पेट भरा हुआ
- पेट फूलना
- अपच, जो आपके पेट के ऊपरी मध्य भाग में एक दर्द है।
- गैस के कारण पेट दर्द
- भूख बढ़ाता है (read-पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए औषधि )
- अग्न्याशय के रोग (Pancreas diseases)
- स्टार्च पाचन से संबंधित जटिलताओं
- गैस्ट्रिक की परेशानी
- पेट से संबंधित पुरानी बीमारियां।
Aristozyme Liquid का उपयोग | Aristozyme Liquid use in Hindi
Aristozyme Liquid का उपयोग अपच, गैस, पेट की सूजन और विकृति जैसे पाचन विकारों के लक्षणों को दूर करने के लिए किया जाता है।
अरिस्टोजाइम लिक्विड की खुराक | Aristozyme syrup dosage in Hindi
आमतौर पर वयस्कों में 5ml दिन में 2 से 3 बार लिया सकता है। लेकिन दवा की खुराक व्यक्ति के वजन और बीमारी की जटिलता पर निर्भर करती है। इस लिए डॉक्टर के निर्देश के अनुसार Aristozyme Syrup का इस्तेमाल करें।
Aristozyme Liquid के साइड इफेक्ट्स | Aristozyme Liquid side effects in Hindi
अगर डॉक्टर के निर्देशित द्वारा लिया जाए तो आमतौर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं बताया जाता है। अपने डॉक्टर से परामर्श करें यदि निम्नलिखित दुष्प्रभाव दिखे –
त्वचा पर चकत्ते
जी मिचलाना
गले या चेहरे की खुजली
दस्त
कब्ज
काला मल
पेट में दर्द
साँस लेने में कठिनाई
गंभीर चक्कर आना
जोड़ों का दर्द
सावधानियां-
- डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ही इसकी खुराक का उपयोग करें।
- इसका उपयोग न करें यदि आपको इसकी किसी भी सामग्री से एलर्जी है।
- हर दिन एक ही समय पर सिरप का उपयोग करना चाहिए।
- सिरप का उपयोग करने से पहले बोतल को अच्छी तरह हिलाएं।
- धूप से दूर, ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
- बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
नोट – दवा हर किसी व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती है। इसका इस्तेमाल करने से पहले, अपने डॉक्टर को अपनी चिकित्सीय स्थिति या विकार के बारे में बताए हैं। अगर आप कोई अन्य दवाएं ले रहे है तो अपने डॉक्टर को यह भी बताएं। डॉक्टर सुनिश्चित करेगा कि यह आपके लिए सुरक्षित है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दवा का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श करना चाहिए।
- हिमालय लिव 52 टैबलेट | लिव 52 लाभ | Liv 52 कैसे ले | Himalaya Liv 52 tablets in hindi
- Dysentrol Tablet: फायदे और उपयोग, साइड इफेक्ट्स | Dysentrol Tablet advantages and uses, side effects in Hindi
- गुड हेल्थ कैप्सूल: फायदे और उपयोग, खुराक | Good health capsule benefits and uses, dosage in Hindi
- पेट सफा हर रोग दफा चूर्ण के फायदे | pet saffa har rog dafa churna ke fayde
Pingback: न्यूवेस्का कैप्सूल: फायदे, उपयोग और साइड इफेक्ट्स | Neuvesca Capsule Benefits, Uses and Side Effects - DesiGyan