आजकल घुटने के दर्द (knee pain) से पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। घुटने के दर्द के कारण चलना मुश्किल हो जाता है।
इस दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे -अधिक वज़न, कमजोर मांसपेशियां या बढ़ती उम्र , गठिया, इससे छुटकारा पाना मुश्किल नहीं है। घरेलू उपचारों से आप घुटने के दर्द से राहत पा सकते हैं।

घुटनों का दर्द के घरेलू नुस्खे | Home remedies for knee pain in hindi
सेब का सिरका | Apple vinegar
सेब का सिरका भी घुटने के दर्द (jodo ke dard gharelu nuskhe) को कम करने में सहायक है। सेब के सिरके का इस्तिमाल हम कई तरीको से कर सकते है।
- एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। इसके रोजाना इस्तिमाल से कुछ ही दिनों में आपको दर्द में आराम मिलेगा।
- आपको एक चम्मच सेब का सिरके को एक चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाकर घुटनों पर मालिश करें। रोजाना मालिश करने से कुछ ही दिनों में दर्द से राहत मिले गई।
अदरक | Ginger
आपके घुटनों में दर्द गठिया, मांसपेशियों में खिंचाव या चोट के कारण है तो दर्द को कम करने के लिए अदरक का उपयोग बेहद प्रभावी है। इसमें सूजन-रोधी गुण (inflammatory properties) होते हैं। अदरक घुटनों में सूजन और दर्द को कम करने में बहुत लाभकारी होता है।
- एक चम्मच कुट्टी हुई अदरक को एक कप पानी में दस मिनट तक उबलने के लिए रख दें।
- उबले हुए पानी को छान लें और इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पिए। इस मिश्रण को दिन में दो बार सेवन करें।
घुटने के दर्द के लिए हल्दी एक बहुत लोकप्रिय उपचार है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसका इस्तिमाल –
एक कप पानी में एक चम्मच अदरक और आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे दस मिनट तक उबलने के लिए रख दें।
- उबले हुए पानी को छान कर इसका सेवन दिन में दो बार करे।
- एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर और शहद मिलाकर दिन में एक बार पिएं।
मेथी के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो घुटने के दर्द के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मेथी के बीज की तासीर गर्म होते हैं और उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं जिनके गठिया के कारण घुटने में दर्द होता है।
एक चम्मच मेथी के बीज को रात भर पानी में भिगोएँ। सुबह खाली पेट पानी को पी लें और उन बीजों को चबाकर खा लें।
घुटने के दर्द के अन्य घरेलू उपचार | Other home remedies for knee pain in Hindi

- नीम और अरंडी के तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं और इसे हल्का गर्म करके जोड़ों की मालिश करें। इससे घुटनों के दर्द में भी राहत मिलेगी।
- एक मुलायम कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ें, भीगे हुए कपड़े से घुटनों की सिकाई करें। इससे भी घुटनों के दर्द में राहत मिलती है।
- गर्म चीजें जैसे दालचीनी, जीरा, अदरक और हल्दी आदि का सेवन अपने आहार में करें। इनका सेवन घुटनों में सूजन और दर्द को कम करने में फायदेमंद होता है।
इन बातों पर ध्यान दें:
- अगर शरीर का वजन ज्यादा है तो कम करने।
- ऊँची हिल के जूते और सैंडल ना पहनें।
- रोजाना 30 मिनट तक टहलें।
- व्यायाम करने के लिए किसी पेशेवर की मदद लें।
- धूम्रपान न करें यह आपके उपचार को धीमा कर देता है।
- किसी भी तरह के कठिन व्यायाम से बचें और ज्यादा आराम न करें। अधिक आराम करने से मांसपेशियां कमजोर होती हैं, जिससे गंभीर जोड़ों का दर्द हो सकता है।
- अपनी दिनचर्या में सुधार करे और पौष्टिक आहार अपने भोजन में ले।
- जंकू फूड जैसे – तली और भुनी चीजों से दूर रहें। दूध और दूध से बने उत्पाद, साबुत अनाज, मौसमी फल और सब्जियां खाएं।
- खूब पानी पिएं और तरल पदार्थ पिएं।
- यदि घुटने का दर्द एक या दो सप्ताह के बाद भी है, तो अपने डॉक्टर से बात करें।
- मेथी के फायदे, उपयोग और नुकसान | Fenugreek Seeds Benefits, uses and Side Effects
- अलसी के फायदे, उपयोग और नुकसान | Flaxseed Benefits uses and Side Effects in Hindi
- जैतून तेल के फायदे, उपयोग और नुकसान | Olive Oil Benefits, Uses and Side Effects in Hindi
- जायफल के फायदे और नुकसान | Nutmeg Benefits and Side Effects in Hindi
- न्यूरोबियन फोर्ट टैबलेट क्या है ? फायदे, खुराक, उपयोग | What is Neurobion Forte Tablet? Benefits, dosage, uses
8 comments