मेनोपॉज़ क्या है | What is menopause in hindi
मेनोपॉज़ यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। हर महिला जीवन में एक उम्र पर इसका होना तय है। मासिक धर्म के स्थायी रूप से बंद हो जाने को रजोनिवृत्ति (Menopause) कहा जाता है। मेनोपॉज तब होती है. जब एक महिला को पीरियड्स होने बंद हो जाते हैं. और वह स्वाभाविक रूपसे गर्भवती नहीं हो पाती है। पूरी तरह से बंद होने से पहले पीरियड्स आमतौर पर कुछ महीनों या सालों में कम होने लगते हैं। कभी–कभी वे अचानक रुक सकते हैं। रजोनिवृत्ति उम्र बढ़ने का एक स्वाभाविक हिस्सा है जो आमतौर पर एक महिला के एस्ट्रोजेन के स्तर मेंगिरावट के रूप में 45 से 50 वर्ष की उम्र के बीच होता है।
मेनोपॉज तब होता है, जब महिलाओं की ओवरी या अंडाशय में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन नाम के हॉर्मोन बनने बंद हो जाते हैं
मेनोपॉज होने की औसतन उम्र 51 मानी जाती है। लेकिन भारत में 46 साल है। यह उम्र हर महिला में अलग अलग हो सकती है। भारत में 45 से 50 साल की उम्र में मीनोपॉज कभी भी हो सकता है। समय से पहले मीनोपॉज होना महिलाओं के स्वस्थ के लिए बहुत हानि कारक है।
रजोनिवृत्ति/मेनोपॉज के लक्षण | Symptoms of menopause in hindi
अधिकांश महिलाओं को रजोनिवृत्ति के लक्षणों का अनुभव होगा। इनमें से कुछ काफीगंभीर हो सकते हैं. और आपकी रोजमर्रा की गतिविधियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं।
· बहुत ज़्यादा पसीना आना।
· घबराहट होना और नींद नआना
· सिरदर्द, चक्कर आना।
· स्वभाव में चिड़चिड़ापन।
· शारीरिक कमजोरी की अधिकता।
· पेट की समस्या होना।
· पाचन की कमजोरी (read-पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए औषधि )
· मतली और उल्टी।
· वेजाइना में सूखापन
· लगातार कब्ज की समस्या हो सकती है।
· इस दौरान, बहुत सारी महिलाओं को मानसिक तनाव हो जाता है।
· कुछ महिलाएं इस समय के बाद झुर्रियां पड़ने लगती हैं।
रजोनिवृत्ति के लक्षण आपकी पीरियड्स रुकने के 4 महीने पहले और आखिरी दिनों के आसपास या उससे पहले भी शुरू हो सकते हैं, हालाँकि कुछ महिलाएं उन्हें लंबे समय तक अनुभव करती हैं।
क्या सावधानी बरतें | What precautions in hindi
हर दिन नियमित रूप 30 मिनट व्यायाम करें। हार्मोन असंतुलन में यह अवसाद सेराहत दिलाने में सहायक होगा।
यदि आप धूम्रपान करते हैं तो धूम्रपान छोड़ दें, क्योंकि यह रक्तचाप बढ़ाता है। जिससे हृदय की समस्या होती है।
हरदिन अच्छी नींद लें।
संतुलित वजन बनाए रखें।
संतुलित आहार खाए ,आहार में कैल्शियम की उचित मात्रा लें। केले, पालक और नट्स काफी अच्छे विकल्प हैं।
👉पालक खाने के फायदे और नुकसान | Health Benefits Of Spinach
👉शरीर और ह्रदय के लिए हेल्थ टिप्स | Health Tips For Body And Heart
Pingback: जिनसेंग के फायदे, उपयोग और नुकसान |Ginseng benefits, uses and side effects in Hindi - DesiGyan
Pingback: सीपिया 200 होम्योपैथिक मेडिसिन: फायदे और खुराक | Sepia 200 Homeopathic Medicine Benefits and Dosage in Hindi - DesiGyan
Pingback: Amorex Capsules: फायदे और उपयोग | Amorex Capsules Benefits and Uses in Hindi - DesiGyan
Pingback: Damiana Q (होम्योपैथिक): फायदे और उपयोग, खुराक, साइड इफेक्ट्स - DesiGyan