});
Home » all posts » मुँह की लार के ‘चमत्कारी’ फायदे जानकार हो जायेंगे हैरान | Health Benefits Of Saliva in hindi

मुँह की लार के ‘चमत्कारी’ फायदे जानकार हो जायेंगे हैरान | Health Benefits Of Saliva in hindi

मुँह की लार के ‘चमत्कारी’ फायदे जानकार हो जायेंगे हैरान | Health Benefits Of Saliva in hindi

लार क्या है | What is saliva?

लार मुंह में बनने वाला एक तरल पदार्थ है। मुंह की लार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, खासकर सुबह की बासी लार। जो कई बीमारियों को रोकने के लिए एंटीसेप्टिक का काम करता है। लार में मौजूद एंजाइम भोजन को पचाते हैं।
कैंसरऔर स्ट्रोक का पता लगाने और DNA मैपिंग लार के माध्यम से किया जाता है। इसका अधिक बनना , यकृत (liver) और पेट के कीड़े का संकेत है।
सुबह की बासी लार के अनेकों फायदे है। आयुर्वेद में हजारों साल पहले ऋषि बाग्वट ने लार के अनेकों फायदे बताए थे। लार में ऐसे 18 तत्व पाए जाते है जो मिट्टी में पाए जाते है।
लार ग्रंथियों (salivary glands) की तीन जोड़े हमारे मुँह में होते हैं। जो लार के उत्पादन के लिए जिम्मेदार होती हैं। 
  1. पैरोटिड ग्रंथियां (Parotid glands), 
  2. सबमांडिबुलर ग्रंथियां (submandibular glands), 
  3. सबलिंगुअल ग्रंथियां (sublingual glands)
और 24 घंटे में आमतौर पर 1-1.5 लीटर तक लार निकलती है।

 

लार ग्रंथियों (salivary glands) से बनकर निकलती है , लार में 98% पानी है, लेकिन इसमें कई महत्वपूर्ण पदार्थ होते हैं, जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, बलगम (mucus), जीवाणु रोधी यौगिक और विभिन्न एंजाइम शामिल हैं।

लार के फायदे| Saliva Benefits

यदि आपकी आंखों के चारों ओर काले घेरे हैं, तो सुबह में लार के साथ धीरे से अपनी आंखों के चारों ओर रगड़ें। कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे। काजल की तरह सुबह की लार लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके अलावा ये कंजक्टिवाइटिस यानी आंख आने की समस्या को दूर करने में भी मदद करती है।
कभी-कभी मुंह में लार की कमी भी सांसों की दुर्गंध का कारण बन सकती है। मुंह में बचे भोजन के कण और बैक्टीरिया कभी-कभी संक्रमण का कारण बनते हैं, जिससे सांसों में बदबू  आती है। लार इन कणों और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।
अगर किसी को दाद हैया पिंपल्स की समस्या है. तो यह चेहरे पर बासी लार लगाने से खत्म हो जाता है। सुबह की लार फोड़ेया घाव के उपचार के बाद शरीर में होने वाले दागों को हटाने में भी उपयोगी है। शरीर पर कहीं भी काटने, छीलने या घाव होने पर सुबह की लार लगाने से बहुत लाभ होता है। यहां तक ​​कि लार मधुमेह के रोगियों के घाव पर रामबाण इलाज है। एक्जिमा में सुबह उठकर लगभग 1 महीने तक लार लगाने से लाभ होता है।
लार में सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फेट, कैल्शियम, प्रोटीन, ग्लूकोज जैसे तत्व होते हैं जो दांतों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद एंटीबायोटिक्स दांतों को हानिकारक संक्रमण से बचाते हैं, ताकि दांत सड़ें नहीं। यह दांतों परसुरक्षा कवच का काम करता है।
हमारे पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए लार से बेहतर कोई दवा नहीं है। लार में Ptyalin नामक एक एंजाइम होता है, इसलिए सुबह उठने के तुरंत बाद एक गिलास पानी पीने से आपकी लार सीधे आपके पेट में पहुंचती है। ऐसा रोजाना करने से पाचन संबंधी समस्याएं कभी नहीं होती हैं।
नोट : –
ध्रुमपान,तम्बाकू का प्रयोग ना करे इससे आपकी लार दूषित होती है।
सुबह उठते ही 1–2 गिलास पानी अवश्य पिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *