कब्ज क्या है, गैस और कब्ज का इलाज | Constipation in hindi
कब्ज आम है ,कब्ज होने का कारण , मलत्याग में परेशानी होना ,और यह सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। आप आमतौर पर अपने आहार और जीवन शैली में साधारण बदलाव के साथ घर पर इसका इलाज कर सकते हैं।
![]() |
Constipation |
आयुर्वेद में कहा गया है कि सभी बीमारी की जड़ हमारा पेट है। अगर हम हमारे पेट को healthy रख पाए तो हमारा शरीर भी निरोग रहेगा।
पेट के रोगों के लिए अगर कोई सबसे ज्यादा ज़िम्मेदार है तो वो कब्ज है। अगर ये भी कहे दिया जाये कि कब्ज सभी रोगों की जाननी है तो ये गलत नहीं होगा।
कब्ज के कारण क्या हैं? Constipation Causes in Hindi
कब्ज कई कारण से होता है। अगर उन कारणों को दूर कर दिया जाये तो कब्ज भी दूर होगा।
आइये जानते है कि कब्ज होता कियु है।
हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जो हमें भोजन चाहिए वो हम नहीं करते , भोजन सदा होना चाहिए , तली हुए वस्तुये, मिर्च मसाले अधिक देर तक पकाई गई सब्जियाँ हमारे शरीर के अनुकूल नहीं होती , यदि हम लगातार पूड़ी ,हल्वा , पराठे junk food , आदि कई दिन तक खाते रहे तो इससे पचाने के लिए हमारे पाचन तंत्र को अधिक काम करना पड़ता है. .
जबकि की सदा भोजन पचाने में हमारे पाचन तंत्र को उतना काम करना नहीं पड़ता।
हम सब जानते है कि हमारी आँतो के दांत नहीं होते है। तो हम अपनी आँतो का काम कम करने के लिए , खाने को अच्छे से चवा चवा कर खाये। जिससे हमारी आंतों पर भर कम पड़ेगा और पाचन क्रिया अच्छी होगी।
कब्ज के लिए रोकथाम क्या हैं? Prevention of Constipation in Hindi
- खूब तरल पदार्थ पिएं और शराब से बचें
- अपने आहार में फाइबर बढ़ाएं
- कुछ गेहूं की भूसी, जई या अलसी को अपने आहार में शामिल करें
- अपने शौचालय की दिनचर्या में सुधार करें
- ताजा फल और सब्जियों का अत्यधिक सेवन करना
- व्यायाम करना चाहिए जिससे शरीर में गतिविधिया बढ़ती है। कब्ज के समस्या नहीं होती है।
- वसा युक्त भोजन का सेवेन कम करे
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना
कब्ज के लिए घरेलू उपचार क्या हैं? Home Remedies for Constipation in Hindi
- एक गिलास दूध में 1-2 चाम्मच घी मिलाकर रात को सोते समय पीने से भी कब्ज रोग का समाधान होता है।
- जल्दी सुबह उठकर एक लिटर मामूली गरम पानी पीकर 2-3 किलोमीटर घूमने जाएं। कब्ज का बेहतरीन उपचार है।
- अमरूद और पपीता ये दोनो फ़ल कब्ज रोगी के लिये अमॄत समान है।
- अंगूर में कब्ज निवारण के गुण हैं। सूखे अंगूर याने किश्मिश पानी में 3 घन्टे गलाकर खाने से कब्ज से राहत मिलती है
- फाइबर का सेवन बढ़ाना – कब्ज से पीड़ित व्यक्ति हर दिन भोजन के सेवन में ताजे फल, फोर्टीफाइड अनाज और सब्जियां जोड़कर इसे संभाल सकता है.
- पका हुआ बेल का गूदा पानी में मसल कर मिलाकर शर्बत बनाकर पीना कब्ज के लिए बहुत लाभदायक हैं। यह आँतों का सारा मल बाहर निकाल देता है।
- एक गिलास दूध में शहद या चीनी मिलाकर दिन में दो बार लें ऐसा करने से भी कब्ज से छुटकारा मिलता है।
- संतरे का रस कब्ज से राहत दिलाने में भी मदद करता है। दिन में एक बार किसी भी समय लिया जा सकता है।
- पालक कब्ज को भी खत्म करता है। आप इसे सब्जी या कच्चे में खा सकते हैं।
- रात में किशमिश या अंजीर को पानी में भिगो दें और अगली सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। यह कब्ज को दूर करने का अच्छा तरीका है।
👉स्वास्थ्य पर नारा | BEST SLOGANS ON HEALTH IN HINDI
👉
- हिमालय लिव 52 टैबलेट | लिव 52 लाभ | Liv 52 कैसे ले | Himalaya Liv 52 tablets in hindi
- डिप्रेशन के लिए हिमालया आयुर्वेदिक दवा | himalaya ayurvedic medicine for depression
- यूरिक एसिड के लिए आयुर्वेदिक मेडिसिन क्या है | आयुर्वेदिक उपचार | uric acid ke liye ayurvedic medicine kya hai
- कामा आयुर्वेदा किस काम में आता है | kama ayurveda kis kaam me aata hai